चारण विद्यापीठ में ब्रेन हंट 2 का आयोजन
अजमेर - भास्कर चैंप्स क्लब की ओर से आयोजित ब्रेन हंट 2 का आयोजन बुधवार को माकड़वाली रोड भक्तिधाम स्थित चारण विद्यापीठ माध्यमिक विद्यालय में किया गया। इस मौके पर स्कूल प्राचार्य रवि राज चारण की ओर से बच्चों को ब्रेन हंट एक्टीविटी बुक दी गई, जिसके तहत 100 बच्चों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। एक्टीविटी बुक के बारे में जानकारी देते हुए प्राचार्य चारण ने बच्चों को बताया कि ब्रेन हंट एक्टिविटी बुक में कुल 16 एक्टीविटी दी गई है जिसमें अलग-अलग प्रकार की गतिविधियों को शामिल किया गया। उन्होंने बताया कि उक्त एक्टिविटीज को करने से बच्चों की रचनात्मक तथा कलात्मक सोच को नई दिशा प्रदान करेगा। प्राचार्य चारण ने उपस्थित सभी बच्चों से उक्त बुक की सभी एक्टिवीटिज को भरकर शीघ्र ही जमा कराने के लिए निर्देशित किया। इस मौके पर विद्यालय स्टाफ के अन्य सदस्य ने भी दैनिक भास्कर की इस एक्टिविटी की सराहना की।