पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एमडी की सुरक्षा प्राथमिकता को अंगूठा!

एमडी की सुरक्षा प्राथमिकता को अंगूठा!

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर। डिस्कॉम एमडी बी राणावत की पहली प्राथमिकता भले ही तकनीकी कर्मचारियों एवं आमजन की करंट हादसों से सुरक्षा की हो, मगर डिस्कॉम के इंजीनियर एवं तकनीकी कर्मचारी इस प्राथमिकता को अंगूठा दिखाते हुए लापरवाही बरत रहे हैं। जेईएन और लाइनमैन लापरवाही नहीं बरतते तो 25 दिसंबर को हादसा नहीं होता। एमडी बी राणावत के निर्देश पर शहर में सभी टावर और पोल पर पेंट करने का काम चल रहा है। शनिवार को महावीर सर्किल के पास काम कर रहे ठेकेदार का कर्मचारी फूल सिंह करंट लगने से नीचे गिर गया। दरअसल यहां जेएलएन अस्पताल फीडर की सप्लाई बंद कर काम किया जा रहा था। जलदाय विभाग को दी जाने वाली हाथीभाटा पावर हाउस से भी सप्लाई आ रही थी। जेईएन मनीष दत्ता और लाइनमैन शैतान सिंह ने इस पर ध्यान नहीं दिया और हादसा हो गया।
घायल कर्मचारी फिलहाल भीलवाड़ा में भर्ती है।