पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब एक क्लिक पर ट्रेस होगी फाइल की लोकेशनहाइटेक एडीए ! नियमन शाखा का कंप्यूटराइजेशन, सॉफ्टवेयर तै

अब एक क्लिक पर ट्रेस होगी फाइल की लोकेशनहाइटेक एडीए-!- नियमन शाखा का कंप्यूटराइजेशन, सॉफ्टवेयर तैयार, अब नहीं मिलेंगी फाइलें गायब होने की शिकायतें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रजनीश रोहिल्ला - अजमेर
अजमेर विकास प्राधिकरण ने आए दिन नियमन की फाइलों के गायब होने और उससे जुड़ी दूसरी समस्याओं से निजात पाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। एडीए की ओर से एक ऐसा सॉफ्टवेयर तैयार करवाया गया है, जिसके माध्यम से केवल एक क्लिक करते ही नियमन फाइल की सारी स्थिति कंप्यूटर की स्क्रीन पर आ जाएगी। इससे यह भी जानकारी मिल सकेगी कि फाइल किस अधिकारी या कर्मचारी के पास है कितने समय से है और उसमें कितना काम हुआ है। अब तक नियमन की फाइलों का कोई नंबर नहीं था। आए दिन फाइलें गुम होने की बात शिकायतें आती रहती थी। पटवारी एक-दूसरे पर आरोप लगाते रहते थे।




हर दिन तैयार होगी रिपोर्ट

एडीए लेखा और संस्थापन शाखा के लिए भी सॉफ्टवेयर तैयार करा रहा है। इनमें लेखा से जुड़े सभी तरह के काम की रिपोर्ट हर दिन तैयार होगी। कौनसे काम का भुगतान हो गया है और किसका बाकी है, इस समेत अन्य जानकारियां भी ऑनलाइन होगी। संस्थापन शाखा से जुड़े काम भी ऑनलाइन हो जाएंगे। कर्मचारियों को वेतन, अवकाश और अन्य जानकारियां एक क्लिक पर मिलेगी।

योजनाएं भी होंगी कंप्यूटराइज्ड

एडीए की सभी आवासीय और गैर आवासीय योजनाएं भी कंप्यूटराइज्ड होंगी। सबसे पहले पंचशील आवासीय योजना पर काम होगा। इसके लिए भी एक विशेष सॉफ्टवेयर तैयार किया जा रहा है। इसकी खासियत यह होगी कि केवल खसरा नंबर डालने से उस खसरे की सारी स्थिति सामने आ जाएगी।

किस अधिकारी के पास कितने समय से है और कितना काम हुआ, कंप्यूटर की स्क्रीन पर होगा ब्योरा

अधिकारियों के सामने होगी स्थिति

अभी अधिकारियों को किसी भी फाइल या उससे जुड़ी जानकारी लेने के लिए बार-बार पटवारी, तहसीलदार या फिर दूसरे समकक्ष अधिकारियों को बुलवाना पड़ता है। इस प्रक्रिया में अधिकारी और कर्मचारियों का काफी समय खराब हो जाता है लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अधिकारी अब कंप्यूटर पर ही सारी स्थिति देख सकेंगे और आवश्यक निर्देश जारी कर सकेंगे।

30 हजार फाइलों की नंबरिंग

सॉफ्टवेयर में नियमन की सभी फाइलों का स्टेटस अपलोड करने के लिए 30 हजार फाइलों की नंबरिंग का काम हो गया है। फाइल जमा कराते ही नागरिक को एक नंबर मिल जाएगा। फाइल जैसे ही एक अधिकारी से दूसरे अधिकारी के पास जाएगी तो दोनों के लॉगइन में फाइल मय तारीख दर्ज हो जाएगी। कंप्यूटर जिस अधिकारी के लॉगइन में फाइल दर्शाएगा, वही उस फाइल के लिए जिम्मेदार होगा।