भक्ति का सर्व श्रेष्ठ चरित्र है सुदामा
अजमेर - न्यू चंद्र नगर में चल रही भागवत कथा का समापन बुधवार को हो गया। अंतिम दिन वृंदावन निवासी कथा वाचक पंडित राम किशन महाराज ने कहा कि भक्ति व मित्रता का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण कहीं देखने को मिलता है तो वह सुदामा हैं।
कथावाचन करते हुए पंडित जी ने बुधवार को सुदामा चरित्र की प्रस्तुति दी। उन्होंने कहा कि अपने बचपन की मित्रता को न तो सुदामा ही भुला पाए और न कृष्ण। कृष्ण ने मित्रता का संपूर्ण प्रदर्शन किया और सुदामा को गले लगाया। इस अवसर पर भक्तजनों द्वारा अरे द्वारपालों भजन के प्रस्तुति भी दी गई। कथा के समापन पर क्षेत्रवासियों पूरण चंद मीणा, जयराम मीणा, वेद प्रकाश कालरा, अशोक अरोड़ा, रतन सिंह तथा हरि सिंह जी द्वारा प्रसाद का वितरण किया गया। गौरतलब है कि देवनारायण मंदिर उबड़ा का देवरा के समीप न्यू चंद्र नगर में पिछले 23 जनवरी से कथा वाचन किया जा रहा था।