पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोडवेज बस स्टैंड पर सफाई को लेकर सख्ती

रोडवेज बस स्टैंड पर सफाई को लेकर सख्ती

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर। केंद्रीय रोडवेज बस स्टैंड पर अब सफाई को लेकर रोडवेज प्रबंधन और सख्त हो गया है। किसी भी स्थिति में सफाई और गंदगी नहीं फैले, इसके लिए बुधवार को अजयमेरू आगार की कार्यशाला की दीवारों समेत अन्य जगह चेतावनी लिखवाई गई है।
भास्कर ने 22 जनवरी को ‘चीफ मैनेजर को एमडी का खौफ’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। इसमें बताया गया था कि गत दिनों रोडवेज एमडी भास्कर ए सावंत के अजमेर निरीक्षण के दौरान उन्होंने परिसर में कई जगह फोटो खींचे थे। एमडी ने बस स्टैंड परिसर में गंदगी पर नाराजगी जताते हुए सुधार के निर्देश दिए थे। इसके बाद से व्यवस्थाओं में सुधार के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। बस स्टैंड परिसर में कोई खुले में पेशाब नहीं कर दे, गंदगी नहीं फैला दे। इसके लिए 4 कर्मचारी तैनात किए गए हैं। चीफ मैनेजर तेजकरण टांक ने बताया कि फिलहाल मरम्मत एवं अन्य कार्यों का बजट नहीं आया है। मगर सूचना लिखवाकर आमजन को गंदगी नहीं फैलाने की चेतावनी तथा सूचना लिखवाई गई है।