पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रांसपोर्टर्स ने दी आंदोलन की चेतावनी

ट्रांसपोर्टर्स ने दी आंदोलन की चेतावनी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर - अजमेर ट्रक ट्रांसपोर्ट नगर संघ ने भूखंडों के कब्जे देने में उदासीनता पर अजमेर विकास प्राधिकरण को आंदोलन की चेतावनी दी है। कलेक्टर को ज्ञापन प्रेषित कर नवंबर 2011 में लॉटरी से किए गए भू आवंटन के बाद अब तक कब्जे नहीं मिलने पर रोष जाहिर किया है। संघ के महामंत्री श्रीनिवास बाहेती ने बताया कि ट्रांसपोर्ट संघ के सदस्यों को आवंटित किए गए भूखंडों के लिए एडीए की ओर से मांगी गई सारी रकम जमा करा दी गई है। लीज डीड के फार्म भी जमा कराने के साथ चयनित भूखंड धारियों को पट्टे भी जारी कर दिए गए। व्यवसायी एडीए में 5 करोड़ से अधिक की राशि जमा करा चुके हैं। पट्टों के आधार पर व्यवसायियों ने रजिस्ट्री भी करा ली लेकिन आज तक भूखंडों के कब्जे नहीं मिल सके हैं। एडीए अधिकारी भूखंडों के कब्जे देने में उदासीनता बरत रहे हैं और केवल आश्वासन दे रहे हैं। इससे ट्रांसपोर्ट नगर बसाने का सपना केवल सपना ही बना हुआ है। संघ की ओर से चेतावनी दी गई है कि समय सीमा तय नहीं करके कब्जे नहीं दिए गए तो संघ की ओर से अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा।