दिन में कम रही ठंडक
अजमेर - शहर में बुधवार को भी मौसम में बदलाव का रुख बना रहा। दिन में तेज धूप खिलने से ठंडक कम थी। न्यूनतम तापमान भी बढ़ कर 10.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। आज भी सुबह से ही वातावरण साफ था। दिन चढऩे के साथ ही सूर्य के तेवर तीखे होने लगे। वातावरण में गलन और सर्द हवाओं का असर नहीं होने से दिन में ठंडक नहीं थी। दोपहर में तेज धूप का असर बना रहा गर्म कपड़े काटने लगे। शाम 5 बजे बाद ठंड का असर बढऩे लगा। इधर बीती रात को भी हल्की ठंड बनी रही। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रहा लेकिन न्यूनतम तापमान 10.1 से बढ़ कर 10.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वातावरण में सुबह 71 और शाम को 20 प्रतिशत आद्र्रता रिकॉर्ड की गई।