उत्तराखंड धर्मशाला का लोकार्पण 2 को
पुष्कर - पर्वतीय समाज की नवनिर्मित अखिल भारतीय उत्तराखंड धर्मशाला का 2 फरवरी को लोकार्पण किया जाएगा। पर्वतीय समाज अजमेर के अध्यक्ष डॉ सुरेंद्र सिंह तड़ागी ने बताया कि मुख्य अतिथि उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य भगत सिंह कोश्यारी, अध्यक्षता भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत करेंगे। राज्यसभा सांसद भूपेंद्र यादव, ओम माथुर, विधायक सुरेश सिंह रावत एवं पालिकाध्यक्ष मंजू कुर्डिया विशिष्ट अतिथि होंगे।