पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लंबे समय से एक ही जगह तैनात अधिकारी व कर्मचारी बदलें

लंबे समय से एक ही जगह तैनात अधिकारी व कर्मचारी बदलें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - अजमेर
जन सेवा समिति की ओर से मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से मांग की गई है कि पुलिस और अन्य विभागों में एक ही स्थान पर लंबे समय से तैनात कर्मचारी और अधिकारियों को बदला जाना चाहिए। इससे इनकी मनमर्जी पर अंकुश लगेगा।
जन सेवा समिति के पदाधिकारियों की बैठक गंज स्थित समिति के कार्यालय में जिलाध्यक्ष अशोक बुंदेल की अध्यक्षता में हुई। महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि कई विभागों में ऐसे कई कर्मचारी और अधिकारी हैं जो लंबे समय से एक ही सीट और स्थान पर जमे हैं। जनता से सीधे जुड़े हुए महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील पदों पर लगे हुए कर्मचारियों एवं अधिकारियों का स्थानांतरण किया जाना चाहिए। समिति ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि पुलिस द्वारा थाना, बीट, शहर और जिला स्तर पर गठित शांति समिति के सदस्यों को बदला जाना चाहिए। बैठक में उपाध्यक्ष सरदार बलबीर सिंह, शहर अध्यक्ष फखरूदीन शाह, संगठन सचिव अभय कुमार सारस्वत, रूस्तम अली घोसी, पुखराज जंगम, पदम कुमार लखानी, दौलतराम लौंगानी, बजरंग लाल साहू, लोकेश मिश्रा, महेश भागवानी सहित कई लोग मौजूद थे।