पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राजे ने पढ़ी शायर सुरेंद्र चतुर्वेदी की पंक्तियां

राजे ने पढ़ी शायर सुरेंद्र चतुर्वेदी की पंक्तियां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर - राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बुधवार को विधानसभा में अपना जवाबी भाषण प्रस्तुत करते हुए अजमेर के शायर सुरेंद्र चतुर्वेदी द्वारा लिखित पंक्तियों का वाचन किया। वसुंधरा राजे ने अपने भाषण के समापन पर चतुर्वेदी की शायरी पढ़ते हुए कहा ‘हर चेहरा हो हंसता गाता, हर चेहरे पर हो मुस्कान, नया गगन हो, पंख नए हों और सामने नई उड़ान। नया सोच हो, नई कल्पना, नए नीड़ का नव निर्माण, सपने हों साकार सभी के सब बोलें राजस्थान’। वसुंधरा राजे पूर्व में भी चतुर्वेदी की शायरी के जरिए अपनी बात कहती रही हैं। उल्लेखनीय है कि चतुर्वेदी की शायरी पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सहित कई हस्तियां पढ़ती रही हैं।