पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संघर्ष समिति ने दिया ज्ञापन

संघर्ष समिति ने दिया ज्ञापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर - अजमेर शहर बचाओ संघर्ष समिति ने कलेक्टर को ज्ञापन देकर ग्राम थोक मालियान व ग्राम किरानीपुरा में बिजली व पानी के बिलों को ग्रामीण दरों के आधार पर वितरित करने की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया है कि एडीए और नगर निगम नगरीय व शहरी कर बिलों के माध्यम से वसूल कर रहे हैं। अजमेर तहसील के रिकॉर्ड में दोनों क्षेत्र ग्रामीण क्षेत्र के रूप में दर्ज हैं। रेलवे की डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर योजना में इन क्षेत्रों को ग्रामीण क्षेत्र के आधार पर ही अधिग्रहीत किया गया है, इसलिए यहां बिल ग्रामीण दरों के आधार पर वितरित किए जाएं।