पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डिस्कॉम एईएन की पत्नी से भी मांग ली घूस!

डिस्कॉम एईएन की पत्नी से भी मांग ली घूस!

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर। अजमेर डिस्कॉम में घूसखोरी का कैंसर फैलता जा रहा है। अजमेर में ही एक एईएन के घर कनेक्शन करने गए कर्मचारियों ने ही पैसे की मांग कर दी। जनवरी महीने में ही दो इंजीनियरों को रंगे हाथों घूस लेते हुए एसीबी ने गिरफ्तार किया है। इनमें से उदयपुर के एक एईएन को निलंबित कर दिया गया है। सीकर की जेईएन ऋचा वर्मा को निलंबित किए जाने की कार्रवाई प्रक्रिया अधीन है। हालांकि इंजीनियरों ने इस मामले को दबा दिया है। प्रदेश में सरकार बदलने के साथ ही नए एमडी बी राणावत की की तैनाती हुई है। 60 दिन की कार्ययोजना समेत अन्य कई प्रमुख कामों पर डिस्कॉम में काम किया जा रहा है।
मामले में दोनों इंजीनियर चुप : अजमेर आदर्श नगर इलाके में रहने वाले एईएन आरएस दाधीच ने परबतपुरा सब डिवीजन में थ्री फेज कनेक्शन के लिए आवेदन किया हुआ था। कुछ दिन पूर्व कर्मचारी यहां मीटर लगाने गए तो एईएन की पत्नी से ही पैसे की मांग कर बैठे। एईएन की पत्नी ने उन्हें स्टाफ का ही कनेक्शन होने की बात कही। सूत्रों के मुताबिक इस मामले में एईएन आरएस दाधीच और संबंधित सब डिवीजन के एईएन जीएस खालसा के बीच जुबानी जंग भी हो चुकी है। फिलहाल दोनों इंजीनियर इस मामले में चुप्पी साधे हुए हैं।
मांगी थी 3.50 लाख की घूस: उदयपुर सर्किल के बडग़ांव एईएन लक्ष्मण लीलानी ने सुखेर स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में 24 घंटे सप्लाई के कनेक्शन जारी करने की एवज में बदले 3.50 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। उपभोक्ता की शिकायत के बाद लीलानी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। लीलानी को वर्ष 2000 में भी जेईएन के पद पर रहते हुए 1500 रुपए रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया था।
एस्टीमेट तैयार करने के मांगे 4 हजार:हाल ही में सीकर के गांधी नगर सब डिवीजन की जेईएन ऋचा वर्मा ने एक नर्सिंग होम के कनेक्शन के लिए एस्टीमेट तैयार करने की एवज में 4 हजार रुपए की मांग की थी। इसमें कर्मचारी बजरंगलाल की लिप्तता भी पाई गई। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सीकर एसई के रिपोर्ट भेजने पर इन्हें भी निलंबित किया जाएगा।