पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर के ऑटो चालक करेंगे आंदोलन!

शहर के ऑटो चालक करेंगे आंदोलन!

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अजमेर - लंबे समय से ऑटो के परमिट जारी नहीं होने तथा ट्रैफिक पुलिस की ओर से किए जा रहे चालानों के विरोध में अजमेर के ऑटो चालक आंदोलन के मूड में हैं। इस संबंध में बुधवार को देहली गेट ऑटो यूनियन की ओर से मीटिंग की गई। अध्यक्ष रुस्तम अली घोसी की अध्यक्षता में आयोजित मीटिंग में ऑटो चालकों ने बताया कि उन्हें पूर्व में ऑटो एजेंसियों की ओर से यह कहते हुए ऑटो बेच दिए गए कि वे किशनगढ़, नसीराबाद और पुष्कर के परमिट पर अजमेर में ऑटो चला सकते हैं। अब यातायात पुलिस उनके चालान कर रही है। इधर परिवहन महकमे की ओर से 8 साल से परमिट जारी नहीं किए जा रहे हैं। ऐसे में अब आंदोलन के माध्यम से वे अपनी बात प्रशासन के समक्ष रखेंगे। बैठक में भंवरलाल साहू, मोहम्मद हनीफ, भूरा भाई, सुल्तान, पुरुषोत्तम सोनी, गुल्लू, प्रकाश, शंकरलाल, माला भाई आदि मौजूद थे। इससे पूर्व अजमेर ऑटो रिक्शा यूनियन के अध्यक्ष करण सिंह ने भी कलेक्टर को ज्ञापन देकर अजमेर के ऑटो की रेडियस सीमा कोटा, बीकानेर समेत अन्य शहरों की तर्ज पर 20 से 25 किमी तक बढ़ाने की मांग की थी।