पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीबीआई ने जब्त किया आरएमएस का रिकॉर्ड

सीबीआई ने जब्त किया आरएमएस का रिकॉर्ड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर - रेलवे मेल सेवा ((आरएमएस)) में स्पीड पोस्ट सेंटर पर फ्रैंकिंग मशीन के माध्यम से हुए घोटाले के मामले में बुधवार को सीबीआई टीम ने रिकॉर्ड जब्त किया। तत्कालीन डाक अधिकारियों के कार्यकाल में कितनी बार फ्रैंकिंग मशीन का इस्तेमाल किया गया, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक पोस्टमास्टर जनरल के आदेशों पर आरएमएस विभाग ने फ्रैंकिंग मशीन से जुड़ा रिकॉर्ड सीबीआई को सौंप दिया है। जांच में सहयोग के लिए जो दस्तावेज जांच अधिकारी को चाहिए वो उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इस बारे में जांच की जा रही है कि कुल कितनी राशि का गबन किया गया है और कौन-कौन अधिकारी व कर्मचारी इसमें शामिल हैं।