पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सर्वे आधारित टिकट की शुरूआत पायलट अजमेर से करें : चौधरी

सर्वे आधारित टिकट की शुरूआत पायलट अजमेर से करें : चौधरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद एवं केंद्रीय कंपनी मामलात के राज्यमंत्री सचिन पायलट की आगामी चुनाव में राज्य के दो लोकसभा क्षेत्रों में सर्वे के आधार पर उम्मीदवार खड़े करने की घोषणा को डेयरी अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी ने चुनौती देते हुए सलाह दी है कि वे अच्छे काम की शुरूआत अपने क्षेत्र से करें तो हकीकत सामने आ जाएगी।जयपुर में आयोजित बैठक के बाद पायलट ने इस आशय की घोषणा की है कि बीकानेर व झुंझुनूं लोकसभा क्षेत्र में पार्टी स्तर पर सर्वे के आधार पर लोकसभा प्रत्याशी की घोषणा की जाएगी। इस बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए डेयरी अध्यक्ष ने कहा है कि सचिन को इस काम की शुरूआत अपने लोकसभा क्षेत्र अजमेर से करनी चाहिए। पायलट ऐसा करते हैं तो हकीकत सामने आ जाएगी कि वे लोकसभा क्षेत्र में कितने लोकप्रिय हैं। चौधरी ने दावा किया है कि यदि पार्टी स्तर पर लोकसभा प्रत्याशी को लेकर सर्वे कराया जाता है तो सचिन बीस फीसदी लोगों के पसंदीदा उम्मीदवार भी नहीं बन सकते। इस बात का खुलासा हो जाएगा कि प्रदेशाध्यक्ष के प्रति पार्टी व लोगों की क्या राय बन चुकी है। यहां गौरतलब है कि चौधरी ने मंगलवार को भी बयान जारी कर कहा था कि आगामी चुनाव में अजमेर लोकसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी दो लाख से अधिक मतों से पराजित होंगे। पायलट को उम्मीदवार बनाया गया तो विपक्ष की राह आसान हो जाएगी।