युवती से दुराचार, मुकदमा दर्ज
अजमेर - दरगाह इलाके की एक युवती को निकाह का झांसा देकर दुराचार का शिकार बनाने के मामले में कोर्ट के आदेश से महिला थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस के अनुसार पीडि़ता ने आरोप लगाया है कि दरगाह इलाके के ही एक युवक ने उसे दुराचार का शिकार बनाया। महिला थाना प्रभारी कल्पना राठौड़ के अनुसार पीडि़ता ने कोर्ट में इस्तगासा दायर किया था। कोर्ट के आदेश से मुकदमा दर्ज किया गया है। पीडि़ता के अऩुसार आरोपी युवक ने उसे अजमेर, जयपुर और मैसूर के होटलों में ले जाकर दुराचार का शिकार बनाया। मामला जांच के लिए दरगाह थाना पुलिस को भेजा जाएगा।