पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्पीड ब्रेकर बनवाने के लिए प्रदर्शन

स्पीड ब्रेकर बनवाने के लिए प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर - एमडीएस यूनिवर्सिटी के बाहर मुख्य सड़क पर स्पीड ब्रेकर न होने के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं। पिछले दिनों यूनिवर्सिटी का छात्र भी हादसे का शिकार हो गया था। मुख्य सड़क पर स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग को लेकर बुधवार को छात्र नेता रविंद्र वैष्णव के नेतृत्व में छात्रों ने यूनिवर्सिटी के मुख्य द्वार के बाहर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद संभागीय आयुक्त और वीसी रामखिलाड़ी मीणा के नाम ज्ञापन दिया गया। वैष्णव ने बताया कि यूनिवर्सिटी के बाहर आए दिन हादसे हो रहे हैं। रोड पर तेज गति से वाहन दौड़ते हैं।