डबरेला विद्यालय का जिला स्तर पर सम्मान
बोराडा - ग्राम डबरेला कि राजकीय प्राथमिक विद्यालय डबरेला को जिला स्थिर पर जिला कलेक्टर वैभव गालरिया एवं जल संसाधन सांवरलाल जाट ने सम्मानित किया। विद्यालय को शिक्षा संबल अभियान के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने पर जिला प्रशासन जिला कलेक्टर ने पटेल स्टेडियम अजमेर में गणतंत्र दिवस समारोह मे सम्मानित किया। यह सम्मान प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामसाय जाट ने प्राप्त किया।