दृष्टि रॉय को राजस्थान गौरव अवार्ड
अजमेर - संस्कृति संस्था द्वारा राजस्थान गौरव-२०१३ अवार्ड के लिए अजमेर की कत्थक नृत्यांगना दृष्टि रॉय का चयन किया गया है। संस्था द्वारा प्रतिवर्ष राजस्थान की प्रतिभाओं को राजस्थान गौरव की उपाधि से अलंकृत किया जा रहा है। प्रतिभाओं का चयन संस्कृति युवा संस्था की 5 सदस्यीय कमेटी द्वारा किया जाता है। पिछले १० वर्षों से छात्राओं को कत्थक नृत्य की शिक्षा प्रदान कर रही अजमेर कत्थक कला केंद्र की निर्देशिका दृष्टि रॉय को इस क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए ३१ जनवरी को एसएमएस इन्वेस्टमेंट अंबेडकर सर्किल जयपुर में राजस्थान के पूर्व राज्यपाल न्यायमूर्ति अंशुमान सिंह के निर्देशन में आयोजित समारोह में राजस्थान गौरव-२०१३ अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।