‘तरंग’ में दिखाया उत्साह
अजमेर - डीएवी कॉलेज में बुधवार को हवन के साथ सांस्कृतिक आयोजन ‘तरंग 2013-14’ का शुभारंभ किया गया। प्राचार्य डॉ राजेश कुमार और महाविद्यालय परिवार के सदस्यों ने हवन में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें स्वामी विवेकानंद अंतरमहाविद्यालय पोस्टर प्रतियोगिता, हिंदी एवं संस्कृत निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। पोस्टर प्रतियोगिता में मोनिका चौहान ने पहला, दीपेंद्र सिंह ने दूसरा, संस्कृत निबंध में श्वेता आर्य ने पहला, बृजमोहन पंवार ने दूसरा, हिंदी निबंध में जगदीश प्रसाद ने पहला, रेखा गोस्वामी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।