पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एआरटी सेंटर के संविदा कर्मी आज से सामूहिक अवकाश पर

एआरटी सेंटर के संविदा कर्मी आज से सामूहिक अवकाश पर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर - ऑल इंडिया एड्स कंट्रोल एम्पलॉइज एसोसिएशन के आह्वान पर गुरुवार से देश भर में एड्स कंट्रोल विभागों के संविदा कर्मी अनिश्चित कालीन सामूहिक अवकाश पर जा रहे हैं। जेएलएन के एआरटी सेंटर पर कार्यरत संविदा कर्मी सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। संगठन पदाधिकारियों ने बताया कि 2004 से संविदा पर काम कर रहे कार्मिकों को अभी तक स्थाई नहीं किया है। भाजपा ने चुनावी घोषणा पत्र में आश्वासन दिया था कि सरकार बनने के बाद उन्हें स्थाई किया जाएगा। अब तक कोई निर्णय नहीं हुआ है। पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि मांगें नहीं मानी जाएगी तब तक वे काम पर नहीं आएंगे। इस संबंध में मेडिकल कॉलेज प्राचार्य को भी लिखित में सूचना दे दी है।