- Hindi News
- रॉयल क्लब, पुष्कर क्लब और यूनाइटेड क्लब जीते
रॉयल क्लब, पुष्कर क्लब और यूनाइटेड क्लब जीते
भास्कर न्यूज - अजमेर
खेलेगा युवा जीतेगा भारत क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को तीन मैच हुए। आयोजन सचिव गुंजन शर्मा ने बताया कि पहला मुकाबला रॉयल क्लब और नूतन क्लब के बीच हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल क्लब के भूरा खान ने 70 रन और विजेंद्र ने 51 रन की पारी खेली। टीम ने कुल 181 रन बनाए। नूतन क्लब के छोटू ने 1 विकेट लिया। जवाबी पारी में नूतन क्लब महज 42 रन ही जोड़ सका। रॉयल क्लब के खेमराज ने 6 और भूरा खान ने 3 विकेट लिए। मैन ऑफ दी मैच का पुरस्कार भूरा खान को दिया गया।
दूसरा मैच पुष्कर क्लब व ब्यावर क्लब के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्यावर क्लब के कल्पेश ने 23 रन की पारी खेली। टीम ने 80 रन का लक्ष्य रखा। पुष्कर टीम ने 13 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। पुष्कर क्लब के मोनू ने 3 विकेट लेकर टीम के लिए 26 रन की पारी खेली। मोनू को मैन ऑफ दी मैच का पुरस्कार दिया गया। तीसरा मुकाबला यूनाइटेड क्लब और डाइनामाइट के मध्य हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए यूनाइटेड ने 123 रन बनाए। पीयूष ने 23 और भुवनेश ने 22 रन का योगदान दिया। जबकि डाइनामाइट टीम 78 रन पर ऑल आउट हो गई। मैन ऑफ दी मैच का पुरस्कार भुवनेश को दिया गया। शर्मा ने बताया कि गुरुवार को क्वार्टर फाइनल के तीन मुकाबले होंगे। पहला मैच डर्टी डेवल्स और अजमेर किंग वारि&52द्भ;यर्स, दूसरा रॉयल क्लब व किशनगढ़ और तीसरा मुकाबला अजमेर एकेडमी व पुष्कर के बीच होगा।