पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 116वां वार्षिकोत्सव मनाया

116वां वार्षिकोत्सव मनाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर - गुलाब देवी पत्नी मथुरा प्रसाद भट्टड़ द्वारा स्थापित मथुरा प्रसाद गुलाब देवी ((चाचीजी)) स्कूल का 116वां वार्षिकोत्सव बुधवार को रंगारंग कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ। डॉ सुभाष माहेश्वरी ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्याम सुंदर बिड़ला, विशिष्ट अतिथि विनोद ईनाणी थे, अध्यक्षता विष्णु दत्त गोयल ने की। बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। सचिव हरनारायण सोमानी ने वार्षिक प्रतिवेदन पढ़ा व सभी अतिथियों का प्राचार्या नंदनी माथुर ने आभार व्यक्त किया।




माहेश्वरी ने इस मौके पर बताया कि खुद अनपढ़ गुलाब देवी ने अपनी सारी चल-अचल संपत्ति दान में दे इस इस स्कूल की स्थापना कराई थी। उन्हीं के पीछे इस स्कूल को चाचीजी के स्कूल के रूप में जाना जाता है।