अदब ओ एहतराम से मनाया जश्ने विलादत
अजमेर - अंजुमन मोहिब्बाने एहले बैत की ओर से बुधवार रात को अदब व अहतराम से जश्ने ईद मीलादुन्नबी मनाया। जश्नगाह को आकर्षक रूप से सजाया गया था। आतिशबाजी की गई और समापन पर मुल्क में अमन और भाईचारे के लिए दुआ की गई।दरगाह में आस्ताना शरीफ मामूल होने के बाद शेखा मोहल्ला स्थित संजरी चौक में जश्न का आगाज हाफिज जान मोहम्मद की तिलावत कुरान से हुआ। शिजराख्वानी सैयद शाहीन मोईनी एंड पार्टी ने की। कलियर शरीफ के मुफ्ती शमीम साबरी, मौलाना अबु कासिम व अन्य उलेमाओं ने सीरते पाक पर खिताब फरमाया। उलेमाओं ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की जिंदगी व शिक्षाओं पर रोशनी डाली। संस्था के अध्यक्ष मोहम्मद अहसान मिर्जा ने अतिथियों की दस्तारबंदी की।