पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फर्जी सूचना से राजस्व मंडल में हड़कंप

फर्जी सूचना से राजस्व मंडल में हड़कंप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर - राजस्व मंडल स्तर पर आयोजित पटवार परीक्षा 2013 में रिक्त पदों पर भर्ती की फर्जी सूचना को लेकर बुधवार को मंडल प्रशासन में हड़कंप मचा रहा। मंडल प्रशासन ने इस प्रकार की किसी भी भर्ती प्रक्रिया होने से इनकार करते हुए अभ्यर्थियों को गुमराह होने से बचने की सलाह दी है। पटवार भर्ती परीक्षा के आयोजन के बाद भर्ती प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है। इसके बावजूद बुधवार को राजस्व मंडल प्रशासन में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब किसी शरारती तत्व ने अभ्यर्थियों के रोल नंबर के साथ उनकी भर्ती प्रक्रिया विचाराधीन होने के संबंध में सूचना मंडल कार्यालय के मुख्य गेट पर चस्पा कर दी। इसकी सूचना मिलते ही मंडल प्रशासन हरकत में आ गया और किसी भी प्रकार की भर्ती होने से इनकार किया है।
मंडल की सचिव ((भू अभिलेख)) प्रिया भार्गव ने बाकायदा विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि मंडल स्तर पर किसी भी प्रकार की भर्ती प्रक्रिया विचाराधीन नहीं है। यह शरारती तत्वों की हरकत है। मंडल प्रशासन ने इस फर्जी सूचना को लेकर पुलिस में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है। भार्गव ने सभी अभ्यर्थियों को आगाह किया है कि वे इस प्रकार की किसी भर्ती होने की सूचना के झांसे में नहीं आए। किसी प्रकार से गुमराह होने की आवश्यकता नहीं है।