पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अकीदतमंद के दल को दी विदाई

अकीदतमंद के दल को दी विदाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर - तारागढ़ और दौराई के 17 सदस्यीय दल को बुधवार को रेलवे स्टेशन पर विदाई दी गई। यह दल ईरान व इराक में स्थित मुकद्दस मकामात की जियारत के लिए गया है। तारागढ़ के इरफान हुसैन, हाजी बुनियाद अली, दिलशाद हुसैन, सलाम हुसैन, इशरत हुसैन, नजमुल हसन समेत 17 अकीदतमंद रेलवे स्टेशन से रवाना हुए हैं। इन अकीदतमंद के दल को तारागढ़ की पंचायत खुद्दाम सैयद जादगान के उपाध्यक्ष इजहार हुसैन, गद्दीनशीन सैयद रब नवाज जाफरी, सैयद हफीज अली, जीशान हैदर, तारागढ़ दरगाह कमेटी के हाजी सरवर सिद्दीकी, हुसैन अहमद, तनवीर, नजर अब्बास और अख्तर समेत खासी तादाद में लोग विदा करने पहुंचे।