10वीं बोर्ड परीक्षा के रोल नंबर जारी
अजमेर - राजस्थान माध्यमिक बोर्ड ने 10वीं परीक्षा के परीक्षार्थियों के रोल नंबर बुधवार को जारी कर दिए। बोर्ड सचिव अजय कुमार शुक्ला के मुताबिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में सम्मिलित होने वाले सभी परीक्षार्थियों के रोल नंबर बोर्ड की वेबसाइट क्रद्धह्लह्लश्च:// ह्म्ड्डद्भद्गस्रह्वड्ढशड्डह्म्स्र.ठ्ठद्बष्.द्बठ्ठ पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। परीक्षार्थी को अपना रोल नंबर जानने के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर क्रक्रशद्यद्य हृश. ((श्व3ड्डद्व - २०१४)) इसके लिंक पर परीक्षा का चयन करना होगा। फिर जिला, अपना, माता-पिता का नाम दर्ज करेंगे तो स्क्रीन पर परीक्षार्थी का रोल नंबर, नाम, माता-पिता का नाम, परीक्षार्थी के लिए चयनित विषय की सूचना स्वत: प्रदर्शित होगी। विद्यालय कोड दर्ज कर उस के बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकृत सभी परीक्षार्थियों की नामांक और सूचनाएं प्राप्त की जा सकती हैं।
त्रुटि पर बोर्ड को करें सूचित
बोर्ड सचिव के मुताबिक यदि परीक्षार्थी को अपने नाम, माता-पिता के नाम अथवा विषयों में कोई त्रुटि नजर आती है, तो नियमित परीक्षार्थी संस्था प्रधान के माध्यम से बोर्ड को सूचित कर सकता है। स्वयंपाठी परीक्षार्थी त्रुटि सुधार के लिए आवश्यक मूल प्रमाण-पत्रों के साथ सीधे बोर्ड को सूचित कर सकते हैं।
11 लाख से अधिक परीक्षार्थी
बोर्ड की वर्ष 2014 की सेकंडरी की परीक्षा में कुल 11 लाख 41 हजार 572 परीक्षार्थी पंजीकृत किए गए हैं। इस परीक्षा के लिए 11 लाख 29 हजार 350 परीक्षार्थी नियमित और 12 हजार 222 परीक्षार्थी स्वयंपाठी के रूप में पंजीकृत किए गए हैं। इनमें 4 लाख 62 हजार 019 बालिकाएं और 6 लाख 79 हजार 553 बालक हैं। बोर्ड द्वारा पूर्व में सीनियर सेकंडरी, वरिष्ठ उपाध्याय और प्रवेशिका परीक्षा में सम्मिलित होने वाले सभी परीक्षार्थियों के रोल नंबर बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाए जा चुके हैं।