पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अभ्यर्थियों की अंतिम सूची होगी तैयार

अभ्यर्थियों की अंतिम सूची होगी तैयार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर - राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा 21 से 25 फरवरी तक आयोजित की जाने वाली वरिष्ठ अध्यापक ग्रेड सेकंड भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों की सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा। आयोग में इसकी कवायद की जा रही है। आयोग सूत्रों के मुताबिक 9 विषयों में आयोजित होने वाली इस परीक्षा के लिए आयोग को करीब 9.5 लाख अभ्यर्थियों के आवेदन मिले हैं। आयोग प्रबंधन इनमें से ऐसे अभ्यर्थियों की सूची अलग तैयार कर रहा है, जिन्होंने एक से अधिक आवेदन किए हैं। यह स्क्रूटनी होने के बाद माना जा रहा है कि अभ्यर्थियों का आंकड़ा कुछ कम हो सकता है। इधर इस परीक्षा के आयोजन के लिए आयोग की ओर से प्रदेश भर में परीक्षा केंद्र बनाने की कवायद जारी है। माना जा रहा है कि जल्द ही परीक्षा केंद्रों को फाइनल कर दिया जाएगा।