पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बापू के बताए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

बापू के बताए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर - अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार को गांधी भवन पर महात्मा गांधी की 66वीं पुण्यतिथि मनाई। इस दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कांग्रेसजनों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए और दो मिनट का मौन रखा। गांधी भवन पर सुबह पौने 11 बजे राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव ललित भाटी, नरेन शाहनी भगत, अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष कैलाश झालीवाल, कुलदीप कपूर, प्रमिला कौशिक, प्रेमराज सोलंकी, अमोलक सिंह छाबड़ा, सेवादल अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सबा खान, कमल गंगवाल, वैभव जैन, विकास अग्रवाल, अशोक बिंदल आदि ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। इधर, हेमंत भाटी ने अपने निवास स्थान के बाद कार्यकर्ताओं के साथ साढ़े 12 बजे गांधी भवन पहुंचकर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं रलावता ने जयपुर में आयोजित जनप्रतिनिधि सम्मेलन में बापू को पुष्पांजलि दी। वहीं कलेक्ट्रेट में भी कलेक्टर वैभव गालरिया, एसपी प्रफुल्ल कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने दो मिनट का मौन रखकर बापू को पुष्प अर्पित किए। डिस्कॉम कार्यालय के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखा। सचिव ((प्रशासन)) प्रियंका जोधावत गांधी की तस्वीर के समक्ष दीप
प्रज्ज्वलित किया।