- Hindi News
- आंखों पर पट्टी बांधकर करेंगे आज विरोध प्रदर्शन
आंखों पर पट्टी बांधकर करेंगे आज विरोध प्रदर्शन
अजमेर - बेरोजगार आयुर्वेद नर्सेज द्वारा आयुर्वेद निदेशालय के बाहर दिए जा रहे धरने के दौरान शुक्रवार को आंखों पर पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। राजस्थान आयुर्वेद संयुक्त संघर्ष नर्सेज एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष धनुष राम मीणा ने बताया कि आयुष नर्स-कंपाउंडर द्वारा सरकार के अंधेपन के विरोध में यह कदम उठाया जा रहा है। सरकार की बेरुखी से बेरोजगारों में गहरा रोष है। उन्होंने बताया कि नर्सेज वरीयता सूची जारी करवाने और शेष बचे हुए पदों पर दस्तावेज सत्यापन करवाने की मांग को लेकर यह धरना दिया जा रहा है। सरकार व विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।