छात्राएं जिला स्तर पर सम्मानित
धूंधरी - राजकीय सीनियर माध्यमिक विद्यालय गुलगांव की छात्राओं को गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि जल संसाधन मंत्री सांवर लाल जाट द्वारा सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य बताया कि शारीरिक शिक्षक जोरावर सिंह गौड़ के प्रयासों से गुलगांव स्कूल की छात्राएं चांदी रेगर, चंदा खटीक, पूजा जाट, कविता चौहान, मीना जाट को सॉफ्ट बॉल प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर अजमेर जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त करने पर 26 जनवरी को शील्ड व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।