‘अवैध खनन करने वालों पर कसें शिकंजा’
अजमेर - कलक्टर वैभव गालरिया ने कहा कि जिलेभर में अवैध खनन व ब्लास्टिंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सरकारी विभागों को उद्यमियों की समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश देकर औद्योगिक क्षेत्रों में सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा। गालरिया गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय औद्योगिक सलाहकार समिति की बैठक ले रहेथे। औद्योगिक क्षेत्र पालरा से संबंधित समस्याओं पर चर्चा के दौरान उन्होंने रीको एवं जलदाय विभाग को जलापूर्ति व्यवस्था के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र के कचरे का निस्तारण करने के लिए डंपिंग यार्ड से संबंधित मामले का निस्तारण शीघ्र हो। एचएमटी औद्योगिक क्षेत्र विस्तार के लिए अधिकारी सकारात्मक कार्रवाई करें। उन्होंने नए औद्योगिक क्षेत्र श्रीनगर में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए अधिकारियों को जल्द कार्रवाई करने को कहा है। औद्योगिक क्षेत्र किशनगढ़, गेगल और ब्यावर सहित अन्य क्षेत्रों में पेयजल समस्या पर अलग से बैठक करने के निर्देश दिए।
अगले सप्ताह रीको एवं जलदाय विभाग के अधिकारी जिला प्रशासन के साथ उद्यमियों की समस्या के निस्तारण के लिए पुन: बैठक करेंगे।
अवैध खनन व ब्लास्टिंग पर करें कार्रवाई : बैठक के दौरान किशनगढ़ के पास खोड़ागणेश में प्रस्तावित औद्योगिक क्षेत्र स्थापना से संबंधित जानकारी दी गई। विजयनगर उद्योग संघ द्वारा औद्योगिक क्षेत्र में पानी की निकासी की व्यवस्था, टंकी में पानी भरवाने की व्यवस्था, विद्युत वितरण व्यवस्था में फाल्ट एवं ट्रिपिंग, सर्विस रोड आदि समस्याएं रखी गई। इस पर अधिकारियों ने बताया कि सभी समस्&52द्भ;याओं का निस्तारण जल्दद किया जा रहा है। कलेक्टर ने अवैध खनन व ब्लास्टिंग के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर को शुभकामनाएं : बैठक में उद्यमियों ने राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल से संबंधित, विद्युत से संबंधित, अतिक्रमण और साफ-सफाई से संबंधित समस्&52द्भ;याओं के निस्तारण के लिए कहा। इस पर जिला कलेक्टर ने उपखंड अधिकारी को कार्रवाई करने के लिए कहा। बैठक में रीको, जिला उद्योग केंद्र, जलदाय, विद्युत विभाग सहित विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। बैठक शुरू होने से पहले जिले के उद्यमियों ने स्लम फ्री सिटी की योजना तैयार करने में अजमेर को मिले राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए जिला कलक्टर वैभव गालरिया को बुके भेंट कर शुभकामनाएं दीं।