‘अमेरिका ने भी माना भारतीयों का लोहा’
भास्कर न्यूज - अजमेर
महिला शक्ति की प्रतीक है। भारत में प्रतिभाओं की भरमार है। इस प्रतिभा का लोहा अमेरिका ने भी माना है। यह बात प्रदेश भाजपा महामंत्री सतीश पूनिया ने गुरुवार को राजकीय कन्या महाविद्यालय के पुरस्कार वितरण समारोह में अध्यक्षीय भाषण देते हुए कही। समारोह में शैक्षणिक और सहशैक्षणिक गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को मुख्य अतिथि विधायक वासुदेव देवनानी ने पुरस्कृत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सावित्री कन्या महाविद्यालय का इतिहास अपने आप में गौरवशाली रहा है। उन्होंने कहा कि यह शहर के लिए गौरव की बात है कि सावित्री कन्या महाविद्यालय स्थापना के 100 साल पूरे करने जा रहा है। उप प्राचार्य डॉ. राधेश्याम अग्रवाल ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। प्राचार्य डॉ. ईआरजे ऑबर्ट ने मुख्य अतिथि को कॉलेज की समस्याओं से अवगत कराया। छात्रसंघ अध्यक्ष शीला चौधरी ने अतिथियों का आभार जताया।
राजकीय एवं गायत्री कॉलेज में वार्षिकोत्सव आज