पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चार्टर नाइट समारोह में सेवा का संकल्प

चार्टर नाइट समारोह में सेवा का संकल्प

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर - लायंस क्लब अजमेर आस्था की ओर से सूचना केंद्र के नजदीक आयोजित चार्टर नाइट समारोह में सेवा का संकल्प लिया गया। इस मौके पर पूर्व प्रांतपालों तथा पूर्व अध्यक्षों का सम्मान किया गया। अध्यक्ष लायन मधु पाटनी ने बताया कि सर मेल्विन जोंस के चित्र पर अतिथियों ने माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ध्वज वंदना प्रियंका विजय ने की। क्लब सचिव सुषमा अग्रवाल ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। संयोजक लायन आरपी अग्रवाल ने बताया कि आधिकारिक यात्रा पर आए क्षेत्रीय अध्यक्ष अर्जुनदास टेवानी, पूर्व प्रांतपाल विनय सोगानी, मणिलाल गर्ग, सुधीर सोगानी, आरके अजमेरा को शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष स्नेहलता शर्मा ने चार्टर नाइट के महत्व के बारे में बताया। इस मौके पर चार्टर सदस्य शकुंतला सोगानी, शिखा सोगानी, अतुल पाटनी, मुरली रियांवाला, सुमन रियांवाला, डॉ. महेंद्र जैन कोठारी, मनीष अरोड़ा, मीता अरोड़ा को भी सम्मानित किया गया।