पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंअजमेर - सांसी बस्ती में कुख्यात शराब तस्कर श्रवण सांसी के मकान पर दबिश के दौरान आबकारी निरोधक दल पर तस्कर और उसके परिजनों ने हथियारों से लैस होकर हमला कर दिया। हमलावरों ने आबकारी दल पर बोतलों और पत्थरों की बरसात कर दी। दल के सदस्य बचाव में भागने पर मजबूर हो गए। हमले से दल में शामिल कांस्टेबल सुनील के सिर में गंभीर चोट आई। आबकारी दल के वाहनों के कांच टूट गए। वारदात के बाद हमलावर भाग गए। आबकारी सीआई दीप्ति मिश्रा ने रामगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
शराब तस्करों के हमले में
घायल कांस्टेबल सुनील।
आबकारी अधिकारी राजेंद्र शर्मा ने बताया कि सीआई दीप्ति मिश्रा को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सांसी बस्ती में शराब तस्कर श्रवण सांसी के ठिकाने पर अवैध शराब की बड़ी खेप उतरी है। सूचना पर आबकारी निरोधक दल ने चार गाडिय़ों में सांसी बस्ती पहुंच कर कार्रवाई की। श्रवण सांसी स्कूटर पर शराब के दो कार्टन ले जाता दिखाई दिया। आबकारी दल को देखकर वह स्कूटर दौड़ा कर खुद के मकान में घुस गया। आबकारी दल ने पीछा कर उसके मकान में दबिश दी। तलाशी में मकान में हरियाणा मार्का शराब के आठ कार्टन बरामद हुए।
अवैध शराब की बड़ी खेप की थी सूचना
दर्ज कराया मुकदमा
आबकारी सर्किल इंस्पेक्टर दीप्ति मिश्रा ने रामगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने शराब तस्कर श्रवण सांसी, पिंकी, टीना, गोपाला सहित दो दर्जन लोगों के खिलाफ राजकार्य में बाधा, पथराव और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों की पुलिस और आबकारी निरोधक दल तलाश कर रहे हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.