पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आरपीएससी के परिक्षेत्र में आने वाली भर्तियां अलग न की जाएं

आरपीएससी के परिक्षेत्र में आने वाली भर्तियां अलग न की जाएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - अजमेर
आरपीएससी कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से आरपीएससी के परिक्षेत्र में आने वाली भर्तियों को अलग नहीं करने का आग्रह किया है। इस संबंध में गुरुवार को आरपीएससी मंत्रालयिक कर्मचारी संघ की बैठक हुई।
संघ ने सीएम राजे को ज्ञापन भी भेजा। आयोग कार्मिक राज्य सरकार द्वारा राज्य के अधीनस्थ पदों एवं मंत्रालयिक संवर्ग के पदों की भर्ती के लिए आरपीएससी से अलहदा बोर्ड के गठन के खिलाफ हैं। कार्मिकों ने अलग बोर्ड का गठन के निर्णय को आयोग की उज्ज्वल छवि एवं गरिमामय भर्ती प्रक्रिया के मद्देनजर औचित्यपूर्ण नहीं बताया।
विभागों में भर्ती, निष्पक्षता पर सवाल : संघ के अध्यक्ष दयाकर शर्मा ने कहा कि गत कुछ समय से आयोग के परिक्षेत्र में आने वाली कतिपय राज्य स्तरीय भर्तियां, चयन यथा चिकित्सा अधिकारी, आयुर्वेद, यूनानी, होम्योपैथी एवं नैचुरोपैथी के चिकित्सकों, पशु चिकित्सकों आदि की भर्ती का कार्य आयोग के माध्यम से नहीं करा कर संबंधित विभागों व अन्य एजेंसियों के माध्यम से संपन्न कराया जा रहा है। इनकी पारदर्शिता एवं निष्पक्षता पर सवाल उठाए जाते रहे हैं।
आयोग को ही मिलें भर्तियां : उपाध्यक्ष पीपी अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बीएल मेहरड़ा और सुशील कुमार आदि नेताओं ने कहा
कि पूर्व की भांति आयोग के परिक्षेत्र में आने वाले समस्त चयन एवं भर्ती संबंधी कार्य आयोग के परिक्षेत्र में ही रखे जाएं। चयन बोर्ड के गठन के उपरांत आयोग के स्वीकृत पदों में कटौती नहीं करने की भी संघ ने मांग की है।