पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपाइयों ने लगाई ‘मोदी टी स्टाल’

भाजपाइयों ने लगाई ‘मोदी टी स्टाल’

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुष्कर - भाजपा संगठन की ओर से देशभर में चलाए जा रहे नमो टी स्टाल कार्यक्रम के तहत गुरुवार को पुष्कर के भाजपाइयों ने नरेंद्र मोदी के नाम की टी स्टाल लगाई। अजमेर रोड स्थित पाराशर कॉलोनी के बाहर लगाई गई चाय की थड़ी पर भाजपाइयों ने दिनभर आने-जाने वाले लोगों को मुफ्त में चाय पिलाई। इस दौरान मंडल अध्यक्ष राकेश पाराशर, जिला मंत्री ओमप्रकाश पाराशर, पूर्व पालिकाध्यक्ष सूरजनारायण पाराशर, पार्षद महेश पाराशर, जीवन महावर, कमल पाठक, कमल जैकी पाराशर सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।