राजस्व मंडल में वकील आज हड़ताल पर
अजमेर - राजस्व मंडल व अधीनस्थ राजस्व अदालतों में वकील शुक्रवार को एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल कर न्यायिक कार्य का बहिष्कार करेंगे। न्याय शाखा में व्याप्त अनियमितताओं, लापरवाही के चलते मुकदमों की सुनवाई में हो रही बाधा के विरोध में रेवेन्यू बार एसोसिएशन ने हड़ताल की घोषणा की है। बार अध्यक्ष सुरेंद्र पुरोहित के अनुसार मंडल प्रशासन में व्याप्त अनियमितता और अव्यवस्था के कारण न्यायिक कार्य बाधित हो रहा है, इससे भारी रोष है।