भाजपा युवा मोर्चा के पोस्टर फाड़े
अजमेर - भाजपा के युवा मोर्चा द्वारा लगाए गए पोस्टर बुधवार की देर रात फाड़ दिए गए। मोर्चा अध्यक्ष देवेंद्र सिंह शेखावत ने सिविल लाइंस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। एएसआई प्रहलाद सिंह को जांच सौंपी गई है। मोर्चा की ओर से आगामी लोकसभा चुनावों की तैयारियों के तहत मिशन 25 अजमेर से रामदेवरा तक पदयात्रा के पोस्टर शहर में कई जगह लगाए गए हैं। गुरुवार सुबह तमाम पोस्टर फटे पाए गए।
युवा मोर्चा में सब कुछ ठीक नहीं - दरअसल भारतीय जनता युवा मोर्चा में सब कुछ ठीक नहीं है। खास तौर पर देवेंद्र सिंह शेखावत की मोर्चा अध्यक्ष के रूप में हुई ताजपोशी के बाद से। अजमेर भाजपा दरअसल कई गुटों में बंटी हुई है। मोर्चा अध्यक्ष पद पर सभी गुटों की नजर थी। शेखावत की ताजपोशी के बाद से ही कई विरोधाभासी घटनाक्रम हो चुके हैं। पोस्टर फाड़े जाना भी इनमें शामिल हो गया है।