- Hindi News
- रेजीडेंट डॉक्टर्स आज से सामूहिक अवकाश पर
रेजीडेंट डॉक्टर्स आज से सामूहिक अवकाश पर
अजमेर - उदयपुर के एमबी अस्पताल में रेजीडेंट डॉक्टर से मारपीट के मामले में जेएलएन मेडिकल कॉलेज के रेजीडेंट डॉक्टर्स समर्थन में आ गए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर शुक्रवार को रेजीडेंट डॉक्टर्स ने सामूहिक अवकाश पर जाने का फैसला किया है। सुबह 9 बजे सभी रेजीडेंट डॉक्टर्स आपातकालीन विभाग के बाहर एकत्र होकर प्रदर्शन करेंगे। राजस्थान रेजीडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अनंत कोटिया बताया कि जोधपुर और कोटा मेडिकल कॉलेज के साथ जेएलएन के रेजीडेंट डॉक्टर्स ने अनिश्चितकालीन सामूहिक हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती, काम पर नहीं लौटेंगे।