शाह मंसूर अली के उर्स में पेश होगी चादर
अजमेर - हजरत शाह सैयद मंसूर अली के उर्स पर चादर पेश की जाएगी। 1 फरवरी को अकीदतमंद चादर लेकर भीलवाड़ा जाएंगे। सज्जादानशीन डॉ. सैयद मंसूर अली के मुताबिक 1 को सुबह 9 बजे एक दल भीलवाड़ा रवाना होगा। दोपहर में लंगर होगा। इसके बाद बच्चा पार्टी के सदर ताहिर पठान के घर से चादर डॉ. मंसूर अली की सदारत में रवाना होगी।