पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पार्किंग सुधारने की कवायद

पार्किंग सुधारने की कवायद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर - कलेक्ट्रेट में पार्किंग व्यवस्था सुधारने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। लंबे समय से आसपास के विभागों में कार्य करने वाले कर्मचारी और कॉलेज छात्र-छात्राएं कलेक्ट्रेट में वाहन पार्क कर रहे थे, हालात यह थे कि कई बार कलेक्ट्रेट में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के वाहन पार्क करने में परेशानी होती थी। कलेक्ट्रेट में पार्किंग सुधारने के लिए गठित कमेटी का प्रभारी जिला रसद अधिकारी सुनीता डागा को बनाया गया है।
डीएसओ सुनीता डागा ने बताया कि कलेक्ट्रेट में बेतरतीब पार्किंग को लेकर लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं। जांच में पता चला कि आसपास के क्षेत्र से अपडाउन करने वाले निजी व सरकारी कर्मचारी और कॉलेज छात्र-छात्राएं कलेक्ट्रेट परिसर में अपने दुपहिया वाहन पार्क कर रहे थे। सुबह पार्क होने वाले वाहन देर शाम तक यहीं रहते। इससे जिला कलेक्ट्रेट स्थित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारियों को परेशानी हो रही थी। अब पार्किंग व्यवस्था सुधारने के लिए यातायात पुलिस की मदद ली जा रही है। रोजाना वाहन पार्क करने वाले आउटसाइडर्स को चिन्हित कर चेतावनी दी गई है कि भविष्य में दुबारा ऐसा ना करें, अन्यथा चालान किया जाएगा।
कर्मचारियों को मिलेगा पार्किंग पास : कलेक्ट्रेट स्थित विभिन्न विभागों में कार्य करने वाले कर्मचारियों को पार्किंग पास देने की योजना बनाई जा रही है। इससे आउट साइडर्स सुबह से शाम तक परिसर में वाहन पार्क नहीं कर सकेंगे। आमजन के वाहनों की पार्किंग का ठेका जिस ठेकेदार के पास है उसे भी हिदायत दी गई है कि लंबे समय तक यदि कलेक्ट्रेट परिसर में बाहरी कर्मचारियों के वाहन पार्क दिखें तो ठेका निरस्तीकरण की कार्रवाई भी की जा सकती है।