नवोदय प्रवेश परीक्षा 8 को
अजमेर - नवोदय प्रवेश परीक्षा का आयोजन 8 फरवरी को किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन अजमेर जिले के 14 केंद्रों पर सुबह 11.30 से दोपहर 1.30 बजे के मध्य होगा। परीक्षा के आयोजन से पूर्व बैठक 5 फरवरी को नवोदय विद्यालय नांदला मे आयोजित होगी। बैठक जिला शिक्षा अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी भागचंद मंडरावलिया लेंगे।