पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एनएसजी कमांडो सिखा रहे तंदुरुस्ती के गुर

एनएसजी कमांडो सिखा रहे हैं तंदुरुस्ती के गुर, युवाओं ने लिया बढ़चढ़ कर हिस्सा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अजमेर - युवाओं में विषम परिस्थितियों से जूझने की क्षमता विकसित करने के साथ शारीरिक दक्षता, नेतृत्व कौशल और आत्मविश्वास जैसे साहसिक गुणों को जागृत करने के लिए नेशनल सिक्यूरिटी गार्ड ((एनएसजी)) कमांडो दिनेश सिंह विशेष प्रशिक्षण देने अजमेर पहुंचे हैं। पंचशील क्षेत्र में आयोजित इस दस दिवसीय निशुल्क निशानेबाजी व फिजिकल प्रशिक्षण शिविर में युवा बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं।

करणी डिफेंस एंड शूटिंग एकेडमी की ओर से आयोजित इस शिविर में एनएसजी कमांडो हवलदार दिनेशसिंह खासतौर से युवाओं को सेना भर्ती के लिए प्रेरित करने पहुंचे हैं। रेंज ऑफिसर रिदाराम गुलेर ने बताया कि दस दिवसीय इस शिविर में एनएसजी कमांडों के दिशा-निर्देशों में सुबह-शाम व्यायाम कराया जा रहा है।