एआरटी सेंटर के संविदाकर्मी अवकाश पर
अजमेर - ऑल इंडिया एड्स कंट्रोल एम्पलॉइज एसोसिएशन के आह्वान पर गुरुवार से जेएलएन अस्पताल के एआरटी सेंटर के संविदा कर्मी सामूहिक अवकाश पर चले गए। संगठन पदाधिकारियों ने बताया कि संविदा पर काम कर रहे कार्मिकों को स्थाई नहीं किया जा रहा है। जबकि भाजपा ने चुनावी घोषणा पत्र में आश्वासन दिया था कि उन्हें स्थाई किया जाएगा। संविदा कर्मियों के सामूहिक अवकाश पर चले जाने से एड्स के साथ जीने वाले लोगों को परेशान होना पड़ा।