रेजोनेंस में ‘फन एंड फ्रोलिक’ का आयोजन
अजमेर - कोचिंग संस्थान रेजोनेंस के अजमेर सेंटर पर गुरुवार को वार्षिक उत्सव ‘फन एंड फ्रोलिक-2014’ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान संस्था के छात्रों को पुरस्कार वितरण भी किया गया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में छात्रों के लिए विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। साइंस क्विज का आयोजन रेखा सिंह द्वारा किया गया। इसमें पहले स्थान पर टीम सीके हर्ष, ऋषिकेश, आदित्य जोशी, यश रहे। शैक्षणिक सत्र 2013-14 के पार्ट टेस्ट के सभी कक्षाओं के टॉपर्स को पुरस्कार दिए गए। राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा में प्रथम स्तर पर सफल रहे आयुषी मित्तल, प्रभुसिंह पुंडीर को पुरस्कृत किया गया। किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना परीक्षा में सफल रहे विद्यार्थियों को भी पुरस्कार वितरित किए गए।