लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा की बैठक
अजमेर - भाजपा शहर उपाध्यक्ष डॉ. प्रियशील हाड़ा की अध्यक्षता में गुरुवार को वार्ड संख्या 34 में कार्यकर्ताओं की बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया। वार्ड पार्षद राजेंद्र प्रजापति, सुरेश कटारिया, निर्मल, गुलाब, देवीशंकर, डा. सुनारिया, लक्ष्मण सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने चुनाव रणनीति के संबंध में अपने सुझाव साझा किए।