पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खो खो में अजमेर और श्रीगंगानगर ने जीते खिताब

खो-खो में अजमेर और श्रीगंगानगर ने जीते खिताब

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - अजमेर
47वीं राज्य स्तरीय पुरुष-महिला खो-खो प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में मेजबान अजमेर ने जयपुर को और महिला वर्ग में श्रीगंगानगर ने भीलवाड़ा को हराकर खिताब जीता। राजस्थान खो-खो संघ के सचिव डॉ. असगर अली ने बताया कि खेल गए फाइनल मुकाबले संघर्षपूर्ण रहे। पुरुष वर्ग में अजमेर ने जयपुर को 2 अंक एवं श्रीगंगानगर ने भीलवाड़ा को 1 अंक से हराया। विजेता एवं उप विजेता टीम को मुख्य अतिथि रामलाल, डॉ एमके सिंह व बृजकिशोर पुरस्कार प्रदान किए। डॉ अली ने बताया कि गोवा में 12 से 16 फरवरी को आयोजित होने जा रही राष्ट्रीय प्रतियोगिता का दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुक्रवार से अजमेर में प्रारंभ होगा।