अजमेर किंग वारियर्स और रॉयल क्लब जीता
अजमेर - खेलेगा युवा जीतेगा भारत क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत गुरुवार को खेले गए मैच में अजमेर किंग वारियर्स और रॉयल क्लब ने जीत दर्ज की। आयोजन सचिव गुंजन शर्मा ने बताया कि पहला मैच अजमेर किंग वारियर्स और डर्टी डेविल्स के बीच खेला गया। अजमेर किंग वारियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 148 रना बनाए। प्रदीप ने 25, महफूज ने 23 और शैलेंद्र ने 21 रनों का योगदान दिया। डर्टी क्लब के दीपक ने 3 विकेट लिए। जबाव में डर्टी क्लब 94 रनों पर ऑल आउट हो गई। शरद ने 49 रन बनाए। दूसरे मैच में रॉयल क्लब और किशनगढ़ रॉयल क्लब के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल क्लब ने 144 रन बनाए। जिसमें समीर ने 50 और भूरा खान ने 32 रनों का योगदान दिया। जबाव में किशनगढ़ रॉयल क्लब 105 रन पर ऑल आउट हो गया। शुक्रवार से सेमीफाइनल मैच खेले जाएंगे। पहला सेमीफाइनल मैच अजमेर एकेडमी व युनाइटेड और दूसरा सेमीफाइनल मैच रॉयल क्लब व अजमेर किंग वारियर्स बीच खेला जाएगा।