पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घूसखोर महिला जेईएन व हेल्पर निलंबित

घूसखोर महिला जेईएन व हेल्पर निलंबित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर - बिजली कनेक्शन का एस्टीमेट तैयार करने की एवज में 4 हजार रुपए की घूस लेने वाली सीकर सर्किल की एक महिला जेईएन और तकनीकी कर्मचारी को डिस्कॉम प्रशासन ने निलंबित कर दिया है। दोनों को एसीबी ने 27 जनवरी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। दोनों का मुख्यालय निलंबन काल के दौरान झुंझुनूं सर्किल रहेगा। निलंबन के आदेश सचिव प्रशासन प्रियंका जोधावत ने गुरुवार को जारी किए। बिजली उपभोक्ता महेश कुमार ने एसीबी में शिकायत की थी कि नर्सिंग होम का बिजली कनेक्शन का एस्टीमेट तैयार करने के लिए जेईएन ऋचा वर्मा तथा तकनीकी कर्मचारी बजरंग लाल पारीक ने 4 हजार रुपए मांगे हैं। शिकायत के बाद दोनों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया था। उल्लेखनीय है कि महिला जेईएन ऋचा वर्मा ने कुछ समय पहले ही डिस्कॉम में नियुक्ति पाई थी और वह प्रोबेशनर ट्रेनी के रूप में कार्यरत थी।
20 मांगे, 4 हजार में हुआ था सौदा : परिवादी की शिकायत के मुताबिक जेईएन ने फाइल का एस्टीमेट तैयार करने की एवज में 20 हजार रुपए की मांग की थी। जबकि उसकी ओर से औपचारिकताएं पूरी करने के बाद फाइल जमा करवाई गई थी। उसे चक्कर लगवाए जा रहे थे। परेशान किया जा रहा था। इसके बाद 4 हजार रुपए में सौदा तय हुआ था।